पंजाब: 2 लाख के ऐलान के बाद CM चन्‍नी की नई घोषणा, रद्द होगी प्रदर्शनकारी किसानों पर दर्ज FIR

संयुक्‍त किसान मोर्चा के नेताओं ने सीएम चन्‍नी के साथ चंडीगढ़ में मुलाकात की थी. इसके बाद उन्‍होंने ऐलान किया कि पंजाब पुलिस ने जो भी एफआईआर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दर्ज की हैं. उनको रद्द किया जाएगा.

Advertisement
Charanjeet Singh Channi Charanjeet Singh Channi

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़ ,
  • 18 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST
  • पंजाब के सीएम की नई घोषणा
  • किसान नेताओं ने की थी मुलाकात
  • लाल किला हिंसा के आरोपियों को मुआवजे का ऐलान किया था

पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी  ने लाल किला हिंसा के आरोपियों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया था, अब उन्‍होंने एक नया ऐलान किया है. सीएम चन्‍नी ने निर्देश दिया है कि प्रदर्शनकारी किसानों के ऊपर जो एफआईआर दर्ज हुई हैं. उन्‍हें रद्द  किया जाए. वहीं उन्‍होंने चेताया कि पराली न जलाई जाएं. 

दरअसल, संयुक्‍त किसान मोर्चा के नेताओं ने चन्‍नी के साथ चंडीगढ़ में मुलाकात की थी. इसके बाद उन्‍होंने ऐलान किया कि पंजाब पुलिस ने जो भी एफआईआर प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दर्ज की हैं. उनको रद्द किया जाएगा. संयुक्‍त किसान मोर्चा ने चन्‍नी को मुलाकात के दौरान बताया था कि पंजाब और चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसानों के ऊपर कई एफआईआर दर्ज हुई हैं. जिसके बाद चन्‍नी ने कहा कि वह व्‍यक्तिगत तौर पर इस पूरे मामले पर नजर रखेंगे. वहीं उन्‍होंने कहा कि वह इस मामले में चंडीगढ़ गवर्नर से भी मुलाकात करेंगे, साथ ही गवर्नर से ये निवेदन भी करेंगे कि किसानों के ऊपर जो केस चंडीगढ़ में दर्ज हैं. वे रद्द कर दिए जाएं. 

Advertisement


चन्‍नी ने साथ ही ये भी कहा कि पराली जलाने वाले किसानों पर जो केस दर्ज हुए हैं. उन्‍हें भी रद्द करने के लिए लीगल टीम से बात करेंगे. वहीं उन्‍होंने ये भी कहा कि पराली जलाने से किसान बचें, क्‍योंकि इससे पर्यावरण को नुकान होता है. इससे पहले आज तक के साथ बातचीत में सीएम चन्‍नी ने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू उनके पार्टी के अध्‍यक्ष हैं. वह जो भी कहते हैं उसमें क्या हर्ज है. उनकी बात मानने में कोई दिक्कत नहीं है. अगर मेरे से बात करने से पहले मीडिया में जाते हैं, तब भी उन्‍हें कोई परेशानी नहीं है. 

Advertisement

लाल किला हिंसा को किया था मुआवजे का ऐलान  

12 नवम्‍बर को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने 26 जनवरी 2021 लाल किला हिंसा के 83 आरोपियों, जो पंजाब से जुड़े हुए थे, उन्‍हें दो लाख रुपए देने का ऐलान किया था. उनकी इस घोषणा के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई थी. 

आज जाएंगे करतारपुर साहिब कॉरिडोर 

करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद सीएम चन्‍नी कैबिनेट संग आज दरबार साहिब जाएंगे , 14 लोगों को इसके लिए अनुमति मिली है. चन्‍नी ने केंद्र सरकार के कॉरिडोर खोलने के फैसले का स्‍वागत किया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »