पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू पूरी तरह से एक्शन में हैं. TV शो विवाद को काफी पीछे छोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं, और अपने मंत्रालयों के काम को पुख्ता करने की कोशिश कर रहे हैं.
शनिवार और रविवार वो 2 दिन, जब सरकारी छुट्टी होती है तब भी अधिकारियों के साथ मीटिंग लेते रहते हैं. इसी कड़ी में रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में बतौर पंजाब के कल्चरल मिनिस्टर एक नई कल्चरल पॉलिसी तैयार करने के लिए पंजाब के नामी गायकों, गीतकारों, कलाकारों और साहित्यकारों के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में नवजोत सिंह सिद्धू ने इन तमाम हस्तियों से पंजाब की नई कल्चरल पॉलिसी तैयार करने के लिए सुझाव देने को कहा. इन तमाम हस्तियों ने अपने सुझाव नवजोत सिंह सिद्धू के सामने रखे भी हैं.
गौरतलब है कि इस मीटिंग में हैरान करने वाली तस्वीर ये भी देखने को मिली कि आम आदमी पार्टी के भी इस मीटिंग में शामिल हुएं, हालांकि गुरप्रीत घुग्गी ने साफ कर दिया कि वो बतौर राजनेता नहीं बल्कि एक कलाकार के तौर पर इस मीटिंग में शामिल हुए हैं. नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से भी उनको एक कलाकार के तौर पर ही इनवाइट भेजा गया था. इस मीटिंग के बाद तमाम कलाकारों ने नवजोत सिंह सिद्धू की नई कल्चरल पॉलिसी तैयार करने की पहल की तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने सुझाव मिनिस्टर साहब के सामने रख दिए हैं. अब वो सुझावों के आधार पर पंजाब की नई कल्चरल पॉलिसी तैयार करेंगे.
दरअसल अपने विरोधियों को ये दिखाना चाहते हैं कि वो बतौर मंत्री पंजाब के लिए काम करने को लेकर काफी ज्यादा एग्रेसिव हैं और इसी वजह से वो छुट्टी के दिन भी लगातार अपने मंत्रालयों के कामकाज को लेकर मीटिंग लेते रहते हैं.
सतेंदर चौहान