पंजाबः जिन्हें कोरोना नहीं हुआ, उन्हें भी हो रहा ब्लैक फंगस, डॉक्टरों ने बताया ये कारण

पंजाब में अब तक ब्लैक फंगस के 32 ऐसे मरीज मिल चुके हैं, जिन्हें कोरोना का संक्रमण नहीं था. डॉक्टरों का कहना है कि जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी बीमारी के इलाज के लिए स्टेरॉयड दिए जाएंगे, उसे ब्लैक फंगस हो सकता है.

Advertisement
ज्यादा स्टेरॉयड की वजह से बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा (फाइल फोटो-PTI) ज्यादा स्टेरॉयड की वजह से बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा (फाइल फोटो-PTI)

मनजीत सहगल

  • चंडीगढ़,
  • 26 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:20 AM IST
  • पंजाब में ब्लैक फंगस के 158 मामले
  • 32 मरीज ऐसे, जिन्हें कोरोना नहीं था

पंजाब में अब तक म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के 158 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से 32 मरीज ऐसे हैं जिन्हें कोरोना का संक्रमण नहीं हुआ था. इस बात से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. क्योंकि अब तक तो यही माना जा रहा था कि जिन लोगों को कोरोना हुआ था उन्हें इलाज के दौरान स्टेरॉयड दिए गए, जिस वजह से उन्में ब्लैक फंगस का संक्रमण फैला. 

Advertisement

डॉक्टरों का कहना है कि ये 32 मरीज ऐसे हैं जिन्हें दूसरी बीमारियों के इलाज के दौरान स्टेरॉयड दिए गए थे. इसलिए ऐसा नहीं है कि कोरोना से ठीक होने वालों में ही ब्लैक फंगस का संक्रमण बढ़ने का खतरा है.

ये पहली बार नहीं है जब ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं. पहली बार ये 1855 में सामने आया था, उस वक्त इसे जिगोमाइकोसिस कहते थे. 2004 की सुनामी और 2011 में आए एक भयानक बवंडर के बाद भी ब्लैक फंगस के मामले सामने आए थे.

भयावह हुई बीमारी! गाजियाबाद के एक मरीज में मिले ब्लैक, व्हाइट और यलो फंगस के लक्षण

ब्लैक फंगस के लिए पंजाब में नोडल अधिकारी बनाए गए डॉ. गगनदीप सिंह कहते हैं कि जिस भी व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर है, उसे ये बीमारी होने का खतरा है. वो बताते हैं, "ब्लैक फंगस छूने से नहीं फैलता है और अगर समय पर इसकी पहचान कर ली जाए तो इसका इलाज संभव है. कोई भी व्यक्ति जिसे किसी बीमारी के इलाज के दौरान ज्यादा स्टेरॉयड दिए गए हैं, वो ब्लैक फंगस का शिकार बन सकता है."

Advertisement

पंजाब में कोविड एक्सपर्ट टीम को हेड कर रहे डॉ. केके तलवार कहते हैं, "कोरोना के इलाज में ज्यादा स्टेरॉयड का इस्तेमाल होने से परेशानी हो रही है. डॉक्टरों को दूसरा विकल्प इस्तेमाल करने को कहा गया है." पंजाब में 19 मई को एपिडेमिक डिसीज एक्ट के तहत म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »