विनोद खन्ना की सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं उनकी पत्नी कविता खन्ना

मीडिया से बातचीत के दौरान कविता खन्ना ने कहा कि वे विनोद खन्ना के कई अधूरे कार्यों को पूरा करना चाहती हैं. इनमें पठानकोट में नैरोगेज रेलवे लाइन की समस्या, कादियां-ब्यास रेल लिंक, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन को हाईवे से जोड़ना आदि शामिल हैं.

Advertisement
विनोद खन्ना एवं उनकी पत्नी कविता खन्ना विनोद खन्ना एवं उनकी पत्नी कविता खन्ना

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह

  • पठानकोट,
  • 02 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं. विनोद खन्ना के निधन के बाद उनकी पत्नी पठानकोट पहुंची थीं. कविता खन्ना ने गुरुवार को पठानकोट स्थित अपने निवास पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान ऐलान किया कि वे गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव लड़ने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी मौका देगी तो लोक सभा का चुनाव लडूंगी. गौरतलब है कि सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट खाली हो गई थी और जल्द ही वहां उपचुनाव होंगे.

मीडिया से बातचीत के दौरान कविता खन्ना ने कहा कि वे विनोद खन्ना के कई अधूरे कार्यों को पूरा करना चाहती हैं. इनमें पठानकोट में नैरोगेज रेलवे लाइन की समस्या, कादियां-ब्यास रेल लिंक, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन को हाईवे से जोड़ना आदि शामिल हैं. इसके अलावा वे धार क्षेत्र के लोगों के लिए विकास कार्य भी कराना चाहती हैं, जो कि का शुरू से ही सपना रहा है. इस मौके पर कविता ने कहा कि पठानकोट के साथ उनका शुरू से ही विशेष लगाव रहा है.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को लेकर जो सपना है उसमें अपना योगदान देना चाहती हैं. उन्होंने संकेत दिया कि अगर उन्हें उपचुनाव लड़ने का मौका देती है तो वे पीछे नहीं हटेंगी.

हालांकि उन्होंने साथ ही साथ यह बात भी कही कि पार्टी किसी और को भी का टिकट देगी तो वह प्रत्याशी का समर्थन करेंगी. कविता ने कहा कि विनोद खन्ना का सपना लोगों की सेवा करना था.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »