कीमत 35 लाख, कभी किसी से हारा नहीं, अब चोरी हो गया झोटे राजा... मालिक ने रखा 1 लाख का इनाम

पंजाब के काला संघियां में 19 साल के मशहूर झोटे राजा को बीती रात एक खूह से चोरी कर लिया गया. राजा ने हल्ट दौड़ प्रतियोगिताओं में लगातार 10 साल तक जीत हासिल कर अपनी पहचान बनाई थी. उसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई थी.

Advertisement
एक और दौड़ के बाद रिटायर हो जाता राजा. (Photo: ITG) एक और दौड़ के बाद रिटायर हो जाता राजा. (Photo: ITG)

सुकेत गुप्ता

  • कपूरथला,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

काला संघिया में बीतें कुछ दिनों से रात के समय भैंस चोरी होने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी बीच चोर बीती रात एक खूह से भैंसा (झोटा) चोरी कर ले गए. सुबह जब मालिक कमलजीत सिंह को इसकी जानकारी लगी तो उसने भैंसा चोरी होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई. इसके अलावा उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपने राजा (झोटे का नाम) को ढूंढने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया. जिसके चलते पोस्ट काफी वायरल हो रही है. 

Advertisement

दरअसल, काला संघिया स्थित बीती रात खूह पर रखे पशुओं में से राजा नाम के झोटे (भैंसा) को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया. भैंसे के मालिक कमलजीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब के गांवों में होने वाली हल्ट दौड़ में काफी मशहूर हो चुका था. वह पिछले 10 वर्षों से हाल्ट दौड में लगातार विजेता रहा है. बीती रात उसे खूह से चोर चोरी कर ले गए. उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें व्यर्थ रह गईं. कमलजीत सिंह ने कहा कि उसने अपने भैंसे का पालन पोषण बच्चों की तरह किया था.

डेढ वर्ष का था राजा, तब से हाल्ट दौड़ में ले रहा था भाग
राजा के मालिक कमलजीत सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष होते ही उसे हाल्ट दौड़ प्रतियोगिता में डाल दिया गया था. जब वह प्रतियोगिता में उतरता था तो उसके कद काठ को देखकर लोग हैरान हो जाते थे. अब वह 19 वर्ष का हो गया था. उसने पंजाब के कई गांवों में हाल्ट दौड़ में अपना प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया हुआ है. खुराक में उसे देसी घी व दूध दिया जाता था. उसकी कीमत 35 लाख रुपए के करीब आंकी जा चुकी है. वह उसे अपनी जान से भी ज्यादा इसका ख्याल रखते थे. कभी भी उसे बेचने का ख्याल नहीं आया.

Advertisement

अगले वर्ष हो जाता रिटायर्ड
राजा को अगले वर्ष काला संघिया में होने वाली हाल्ट दौड़ के दौरान रिटायर्ड करना था. यह कहते हुए मालिक की आंखों में आंसू आ गए. राजा के मालिक ने कहा कि उसे पगड़ी बांध कर सम्मानजनक हाल्ट दौड़ से रिटायर्ड कर देना था. इतने लंबे वर्ष उसने पंजाब में अपनी पहचान के साथ- साथ हमारी भी पहचान बना दी थी. लेकिन चोरों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »