बारात लेकर जा रहे दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत, एक्सीडेंट की खबर मिलते ही मातम में बदल गईं खुशियां

मोगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले में जा टकराई. इसमें दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया. अजितवाल थाने के एसएचओ ने बताया कि मोगा लुधियाना रोड पर एक्सीडेंट हुआ है.

Advertisement
हादसे में क्षतिग्रस्त कार. हादसे में क्षतिग्रस्त कार.

aajtak.in

  • मोगा,
  • 05 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

पंजाब के मोगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले में जा टकराई. इसमें दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया. एक पल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. ये हादसा मोगा के अजीतवाल के पास हुआ है.

Advertisement

दरअसल, सुखबिंदर सिंह कार में सवार को होकर बारात लेकर फाजलिका से बदोवाल लुधियाना जा रहा था. कार में ड्राइवर के अलावा दूल्हा, सिमरन कौर, अंग्रेज सिंह और चार साल की बच्ची अर्शदीप थी. अजितवाल के पास कार खड़े ट्राले में जा टकराई. 

कार सवार 4 लोगों की मौके पर मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ. ट्राले से टकराने पर कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया. उसको इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया. 

हादसे को लकेर थाना अजितवाल के एसएचओ ने बताया कि मोगा लुधियाना रोड पर एक्सीडेंट हुआ है. कार खड़े ट्रक से टकराई. कार में सवार लोग बारात लेकर फाजिल्का से बदोवाल लुधियाना जा रहे थे.

खड़ी गाड़ी से हादसे 22 फीसदी बढ़े

Advertisement

बताते चलें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 'भारत में सड़क दुर्घटनाएँ-2022' पर वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं जिसमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई. जबकि 4,43,366 लोग घायल हो गए थे.

रिपोर्ट के अनुसार, हर एक घंटे में 53 सड़क हादसे हुए और हर एक घंटे में 19 लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई. इनमें सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल न करने वालों की संख्या सबसे अधिक रही. आंकड़ों के मुताबिक, खड़े वाहन से टक्कर के मामलों में सबसे अधिक 22 फीसदी की वृद्धि देखी गई. वहीं आमने-सामने टक्कर के मामलों में भले ही 2.1 फीसदी की वृद्धि देखी गई लेकिन यह एक्सीडेंट का दूसरा सबसे बड़ा प्रकार है.

---- समाप्त ----
मोगा से तन्मय सामंत की रिपोर्ट.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »