पंजाब: किसानों ने भाजपा MLA को पीटा, 300 लोगों पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

किसानों ने पंजाब के भाजपा विधायक को पीट दिया. उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी. पुलिस की मदद से उन्हें बचाया गया. भाजपा विधायक पर ये हमला मलोट शहर में हुआ.

Advertisement
पंजाब में किसानों ने बीजेपी विधायक को पीटा पंजाब में किसानों ने बीजेपी विधायक को पीटा

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 27 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST
  • पंजाब की अबोहर सीट से भाजपा विधायक हैं अरुण नारंग
  • एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने मलोट आए थे भाजपा MLA

पंजाब के मलोट शहर में भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ पिटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने 250 से 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने धारा-307 यानी हत्या की साजिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. भाजपा विधायक की पिटाई का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे. 

Advertisement

दरअसल, पंजाब की अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरुण नारंग शनिवार को मलोट पहुंचे. अरुण नारंग यहां पंजाब सरकार के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए थे. इसी दौरान उनपर हमला हुआ था. हमलावरों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके चेहरे पर कालिख पोत दी. पुलिस की मदद से उन्हें बचाया गया था. 

वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. सीएम अमरिंदर ने साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से किसानों का मुद्दा सुलझाने की अपील भी की है. मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को इस हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है. इस पूरे मामले में 250 से 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा- 307 समेत 353,186, 188, 332, 342, 506, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

पहले से ही इंतजार में किसान

किसान पहले से ही भाजपा दफ्तर के सामने विधायक अरुण नारंग का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही नारंग अपनी कार में वहां पहुंचे. किसानों ने उन्हें घेर लिया और उन पर स्याही फेंक दी.

किसानों ने उनकी कार को भी काला कर दिया. पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता नारंग को एक दुकान के अंदर ले गए. लेकिन बाद में जब नारंग बाहर आए, तो कथित तौर पर किसानों ने उन पर हमला कर दिया. उनके साथ मारपीट की. यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पुलिस किसानों से नारंग को बचाती हुई दिखाई दे रही है, जो विधायक को गाली देते रहे और पीटते रहे.

दो भाजपा नेताओं के साथ भी मारपीट

मलोट में किसानों ने आज सिर्फ भाजपा विधायक नारंग के साथ ही मारपीट नहीं की. बल्कि भाजपा के दो और नेताओं के साथ भी हाथापाई की. पुलिस  भाजपा नेताओं को एक दुकान के अंदर ले गई और पीछे के रास्ते से उन्हें निकाला.

सूत्रों ने बताया कि हाथापाई के दौरान एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को भी हल्की चोट लगी क्योंकि हाथापाई करीब एक घंटे तक जारी रही. भाजपा के नेता भी मलोट में भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंच सके, जहां उन्हें दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी. किसानों ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के झंडे भी जलाए.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »