जालंधर से कांग्रेस ने कमलजीत कौर को दिया टिकट, पति संतोख सिंह की मौत के बाद खाली हुई थी सीट

14 जनवरी को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया था. वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां वे अचानक बीमार पड़ गए थे. आनन-फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया था. यहां उनका निधन हो गया था. कांग्रेस ने अब इस सीट से उनकी पत्नी कमलजीत कौर को टिकट दिया है.

Advertisement
संतोख सिंह (File Photo) संतोख सिंह (File Photo)

कमलजीत संधू

  • जालंधर,
  • 13 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

कांग्रेस ने जालंधर सीट पर होने वाले लोकसभा उप-चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. यहां से पार्टी ने पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कमलजीत कौर को टिकट दिया है. यह सीट संतोख सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कमलजीत कौर चौधरी के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि 4-जालंधर-एससी संसदीय सीट के लिए कमलजीत कौर का नाम तय किया गया है.
    
बता दें कि 14 जनवरी को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया था. वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां वे अचानक बीमार पड़ गए थे. आनन-फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया था. यहां उनका निधन हो गया था.

Advertisement

वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कनें तेज हो गई थीं. जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया था और उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया था.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया था शोक

कांग्रेस सांसद के निधन पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि उन्हें गहरा दुख पहुंचा. खड़गे ने लिखा था, 'हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ. उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है. दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ हूं. भगवान उसकी आत्मा को शांति दे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »