पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी के खिलाफ बड़ा एक्शन, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. विजिलेंस टीम के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था.

Advertisement
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है

कमलजीत संधू

  • चंडीगढ़,
  • 09 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. विजिलेंस टीम के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच ये कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक ओपी सोनी को सोमवार को अमृतसर की कोर्ट में पेश किया जाएगा. ओपी सोनी चन्नी सरकार में डिप्टी सीएम थे. 

Advertisement

विजिलेंस टीम के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था. उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं थीं.

विजिलेंस टीम के प्रवक्ता ने कहा कि जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

लंबे समय से चल रही है जांच

पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रह थी. बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के आरोप में उनके खिलाफ 8 नवंबर को एक शिकायत चंडीगढ़ में दर्ज की गई थी. इस शिकायत में कहा गया था कि ओमप्रकाश सोनी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की थी.

Advertisement

चन्नी सरकार में मिली थी ये जिम्मेदारी

ओम प्रकाश सोनी पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के कैबिनेट मंत्री थे. जबकि चन्नी सरकार में उन्हें चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, स्वतंत्रता सेनानी और खाद्य प्रसंस्करण जैसे विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी. 2017 के विधानसभा चुनाव में वह अमृतसर सेंट्रल सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे. बता दें कि ओपी सोनी का जन्म 3 जुलाई 1957 को अमृतसर के भिल्लोवाल में हुआ था. 
 

ओपी सोनी ही नहीं, चन्नी पर भी है आरोप

ओपी सोनी ही नहीं, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ भी विजिलेंस ब्यूरो आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर रहा है. हाल ही में विजिलेंस ब्यूरो ने इसी हफ्ते चन्नी से पूछताछ की थी. मोहाली में हुई इस पूछताछ से पहले विजिलेंस चन्नी से अप्रैल और जून में दो बार पूछताछ कर चुका है.

पूछताछ के दौरान चन्नी ने बताया था कि उनके पास केवल दो घर, दो कार्यालय और एक दुकान है. उन्होंने ब्यूरो को इस संबंध में विवरण दिया. उन्होंने भगवंत मान पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया. सूत्रों के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चन्नी, उनके परिवार के लोगों और सहयोगियों की संपत्ति की जांच कर रहा है. हालांकि चन्नी ने किसी भी गलत काम से इनकार किया और सतर्कता जांच को "पूरी तरह से राजनीतिक" बताया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »