'BJP बंदे खाने वाली पार्टी... नीतीश-उद्धव के बाद अब चिराग की बारी', CM भगवंत मान ने भाजपा पर साधा निशाना

BJP पर दूसरी पार्टियों को कमजोर करने का आरोप पंजाब CM भगवंत मान ने लगाया है. उन्होंने नीतीश कुमार, उद्धव ठाकरे और शरद पवार का जिक्र करते हुए कहा कि अब चिराग पासवान की बारी है. मान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा.

Advertisement
CM मान ने भाजपा पर दूसरी पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया है. (Photo-ITG) CM मान ने भाजपा पर दूसरी पार्टियों को तोड़ने का आरोप लगाया है. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि BJP ने नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे की पार्टियों को कमजोर किया. अब चिराग पासवान की बारी है. मान ने यह बात पंजाब के आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं के बीजेपी में जाने को लेकर कही. उन्होंने कहा कि बीजेपी की रणनीति हमेशा से दूसरी पार्टियों को कमजोर करने की रही है.

Advertisement

मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की पकड़ पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है. जिन छह सांसदों के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने की बात कही जा रही है, वे सभी पंजाब इकाई से जुड़े हुए थे. उन्होंने कहा कि किसी के दिल की बात का पता नहीं होता. लेकिन बीजेपी में जाने के बाद इन नेताओं का राजनीतिक कद पहले जैसा नहीं रहा.

'पहले सेंटर की टेबल पर बैठते थे, अब कॉर्नर में बैठे हैं'

भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी में जाने के बाद नेताओं की स्थिति बदल जाती है. उन्होंने कहा कि जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये लोग सेंटर की टेबल पर बैठते थे, अब वहां कॉर्नर वाली चेयर पर बैठे दिखाई देते हैं. मान ने कहा कि बीजेपी नेताओं को डराकर और अपने साथ मिलाकर दूसरी पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश करती है. उन्होंने इसके लिए कई राज्यों के नेताओं और पार्टियों का उदाहरण दिया.

Advertisement

CM भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी की हिस्ट्री देखनी चाहिए. उन्होंने नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी पार्टी को भी कमजोर किया गया. इसके बाद उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी का जिक्र किया. मान ने आरोप लगाया कि उद्धव की पार्टी को भी तोड़ा गया और चुनाव चिन्ह भी ले लिया गया.

उन्होंने शरद पवार की पार्टी और उनके परिवार में हुए विभाजन का भी जिक्र किया. इसके बाद नवीन पटनायक का नाम लिया. मान ने कहा कि नवीन पटनायक संसद में बीजेपी का साथ देते थे. अब उनकी पार्टी को भी खत्म कर दिया गया. इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि अब चिराग पासवान की बारी है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी कसा तंज

CM भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि सिंधिया मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़े नेता थे. केंद्र में मंत्री भी रहे हैं. मान ने बताया कि उन्होंने सिंधिया से मोहाली से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने की मांग की थी. लेकिन सिंधिया ने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. इस पर मान ने सवाल किया कि अगर वह एविएशन मिनिस्टर हैं तो उनके अधिकार क्षेत्र में क्या आता है.

मान ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि एयरपोर्ट पर कोल्ड ड्रिंक की मशीन लगवाना या किसी सीढ़ी की मरम्मत जैसे काम ही उनके अधिकार क्षेत्र में आते हैं.

Advertisement

CM मान ने पंजाब के पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिट्टू को पंजाब से बाहर राजस्थान से राज्यसभा भेजा गया. इसके बाद उन्हें रेल मंत्री बनाया गया. मान ने कहा कि उन्होंने बिट्टू से पंजाब के लिए नई ट्रेनों की मांग की थी. उन्होंने खास तौर पर लुधियाना से संगरूर के बीच ट्रेन चलाने की बात कही थी. मान के मुताबिक, उन्हें जवाब मिला कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी नेताओं को बड़े पद तो देती है, लेकिन पंजाब से जुड़े कामों की बात आने पर वे अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »