कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मिलकर देश के लोकतंत्र को हाईजैक कर लिया है. राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सरकार की मदद करने का आरोप लगाया है. विपक्ष के करीब 300 सांसद चुनाव आयोग से मिलकर वोट चोरी के मुद्दे पर बात करना चाहते थे.