थरूर ने काउंटिंग पर उठाए सवाल तो मधुसूदन मिस्त्री ने दिया कड़क जवाब

शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाया था. अब केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शशि थरूर को जवाब दिया है. उनकी तरफ से निशाना साधते हुए कहा गया है कि थरूर के दो चेहरे हैं. वे मीडिया के सामने कुछ कहते हैं और पार्टी के सामने दूसरी बात करते हैं.

Advertisement
मधुसूदन मिस्त्री ने लगाई शशि थरूर को फटकार (पीटीआई) मधुसूदन मिस्त्री ने लगाई शशि थरूर को फटकार (पीटीआई)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव शशि थरूर हार गए. उनके खाते में सिर्फ 1072 वोट गए और मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक अच्छी लीड के साथ जीत दर्ज की. अब थरूर कैंप की तरफ से खड़गे को जीत की बधाई तो दी गई, लेकिन साथ में चुनावी प्रक्रिया पर कई तरह के सवाल भी उठा दिए गए. काउंटिंग में अनियमितता का भी आरोप लगा. अब केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शशि थरूर को आड़े हाथों लिया है. उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि थरूर के दो चेहरे हैं, एक मीडिया के सामने और दूसरा पार्टी के सामने.

Advertisement

मधुसूदन मिस्त्री का थरूर पर हमला

जारी बयान में मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि मुझे ये कहते हुए अफसोस हो रहा है, लेकिन आपके दो चेहरे हैं, एक वो जो आप हमारे सामने दिखाते हैं. तब आप कहते हैं कि आप पूरी तरह संतुष्ट हैं, वहीं दूसरा चेहरा आपका मीडिया के सामने दिखता है जहां पर आप तरह-तरह के आरोप लगाते हैं. हमने तो आपकी तमाम अपीलों को मान लिया था. उसके बावजूद भी आप मीडिया के सामने ऐसा दिखाते हैं जैसे हम आपके खिलाफ साजिश कर रहे हैं. आपने तिल का पहाड़ बनाने की कोशिश की है, दिखाने का प्रयास किया है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया आपके खिलाफ थी.

थरूर के क्या आरोप थे?

अब जानकारी के लिए बता दें कि थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को एक चिट्ठी लिखी थी. नतीजों के बाद उनकी तरफ से वो चिट्ठी लिखी गई थी. आरोप लगाया गया था कि यूपी में जो चुनाव करवाया गया, उसमें विश्वनीयता की कमी थी. ये अलग बात रही कि बाद में खुद शशि थरूर ने इस बात पर खेद जाहिर किया कि वो चिट्ठी सार्वजनिक हो गई. लेकिन कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लिया है. जब तक चुनाव के नतीजे नहीं आए, कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई, लेकिन अब जब नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं, थरूर पर भी पार्टी हमलावर है.

Advertisement

मिस्त्री ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की बैलट बॉक्सेस की शिकायत पर हमने कार्ति चिदंबरम को 6 बॉक्स दिखाए थे और उसमें से चार में कोई भी दिक्कत उनको नहीं थी.

थरूर ने क्या बोला था?

वैसे नतीजों के बाद बुधवार को शशि थरूर ने कहा था कि कई बार पिच पर ज्यादा उछाल होता है, लेकिन फिर भी बल्लेबाज को बैटिंग करनी होती है, उसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होता. उन्होंने ये बयान उन अटकलों पर दिया था जहां गया कि चुनाव के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे को ज्यादा नेताओं का समर्थन हासिल हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement