'PM मोदी रात को सोते नहीं, हम इनको पागल कर देंगे...', रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन में राहुल गांधी का तीखा हमला

राहुल गांधी ने कहा कि आपने देखा अमित शाह को. क्या कहते थे उन्हें चाणक्य, सरदार पटेल, वो कहां भाग गए, वो 20 दिन संसद भवन में नहीं घुस पाए. क्योंकि वे पहली बार भारत की अभिव्यक्ति का एहसास कर रहे हैं.

Advertisement
 राहुल गांधी ने दिल्ली में रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित किया. (Photo: ITG) राहुल गांधी ने दिल्ली में रचनात्मक कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित किया. (Photo: ITG)

राहुल गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया है. नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में राहुल ने कहा कि, 'हमारा काम बहुत सिंपल है. हम इनको पागल कर देंगे. मैं आपको बताता हूं, नरेंद्र मोदी रात को नहीं सोता है. उसके अलग अलग कारण हैं, एक मुख्य कारण है और कई छिपे कारण हैं. आपने देखा अमित शाह... क्या कहते थे चाणक्य, सरदार पटेल, वो कहां भाग गए, वो 20 दिन के संसद भवन में नहीं घुस पाया. क्योंकि वे पहली बार भारत की अभिव्यक्ति का एहसास कर रहे हैं, वे समझ गए हैं कि अब भारत एक्सप्रेस करने लगा है.'

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में बहुत से लोग इस कायर ताकत के खिलाफ कायरों जैसा बर्ताव कर रहे हैं. कई सारे लोग इस कायर ताकत के खिलाफ कायरों जैसा बर्ताव कर रहे हैं. मैं ब्रिटिश राज के खिलाफ उनके इस स्टैंड को समझ सकता हूं लेकिन ये लोग जोकरों के झुंड हैं. आप इनके खिलाफ ऐसा क्यों कर रहे हैं. इन्हें हमारे दर्शन, इतिहास की कोई जानकारी नहीं है. जो भारत से कनेक्ट नहीं कर सकता है, वो भारत को नहीं समझ सकता है. 

राहुल गांधी ने कहा कि RSS का इस्तेमाल बड़े कैपिटल ने किया है. मिस्टर अंबानी और मिस्टर अडानी ने RSS पर कब्ज़ा कर लिया है. RSS का अब वजूद खत्म हो गया है. आज RSS मिस्टर अडानी का हथियार है. 

पहले RSS जो छोटे छोटे बिज़नेस वाले थे, मिठाई वाले थे, सोनार, लोहार, बनिया समुदाय के लोग थे. वे आरएसएस थे. इनको उन्होंने मार दिया, धोखा दे दिया. GST और नोटबंदी कर दी. आरएसएस में प्रमोद महाजन ने पूंजी को डाला, इसके बाद नरेंद्र मोदी डाल रहे हैं. आज आरएसएस मिस्टर अडानी का नौकर है. 

Advertisement

राहुल ने कहा कि पता नहीं इन्हें कहां से लग गया था कि गले लगाना ही विदेश नीति है. इसके बाद राहुल ने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाकर लोगों के सामने दिखाया. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम जोकरों के एक झुंड को अपने ऊपर आदेश नहीं चलाने देंगे. 

आपने कभी सोचा है प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते, ये मेरे लिए बड़ी सरप्राइजिंग चीज थी. मैं सोचता था ये मार्केटिंग की स्ट्रेटेजी है. फिर मैं उनके साथ कमरे में बैठक गया, फिर समझ गया कि वो तो जा ही नहीं सकता. 

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अपनी अभिव्यक्ति को दबाना नहीं है. चाहे कोई भी हो. और मैं आपको बताना चाहता हूं कि जिस दिन देश से RSS की अभिव्यक्ति को खत्म करने की बात होगी उस दिन मैं उनकी रक्षा करूंगा. जिसके भी दिल में जो है उसे बोलना चाहिए. उसके बाद देंखेंगे. अगर बात अच्छी नहीं लगेगी तो हम कहेंगे कि भैया आपने जो कहा वो ठीक नहीं है, इसने मूड खराब कर दिया. आप इसे दूसरे तरीके से कहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »