पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, बोले- देश के लिए उनका योगदान अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की. पीएम मोदी ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि आडवाणी की दशकों की जनसेवा और देश के लिए योगदान की अमिट छाप है.

Advertisement
पीएम मोदी ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी (Photo- ITG) पीएम मोदी ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी (Photo- ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे किए. इस खास मौके पर उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं. 

पीएम मोदी एक फोटो में लालकृष्ण आडवाणी को गुलदस्ता देते दिखाई जा रहे हैं. इसके अलावा पीएम मोदी दूसरी फोटो में आडवाणी से बात करते हुए और उनके हाथ पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisement

मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. उनकी दशकों की जनसेवा और देश के लिए योगदान ने अमिट छाप छोड़ी है. भारत की प्रगति को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है.'

बता दें कि नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद वह करीब 12.5 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने. तब से वह लगातार प्रधानमंत्री पद पर हैं. इस तरह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर वह 25 साल से लगातार सरकार के प्रमुख पद पर हैं.

मोदी के राजनीतिक सफर में लालकृष्ण आडवाणी की अहम भूमिका रही है. बीजेपी में लंबे समय तक आडवाणी पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में रहे और मोदी के शुरुआती राजनीतिक सफर में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है. ऐसे में 25 साल पूरे होने के दिन पीएम मोदी का आडवाणी से मिलना खास माना जा रहा है.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सफर पर बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनसेवा और सुशासन को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने उनके 25 साल के सफर को मेहनत, संकल्प और देश को सर्वोपरि रखने से जुड़ा बताया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने भी मोदी के लंबे राजनीतिक सफर की सराहना की. बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »