बस काला-सफेद कोट क्यों पहनते हैं? CM विजय ने खुद किया साफ

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अक्सर काले और सफेद रंग के सूट में ही क्यों नजर आते हैं? त्रिची में हुई एक बड़ी रैली के दौरान खुद मुख्यमंत्री ने अपने इस खास लुक को लेकर खुलासा किया.

Advertisement
सीएम विजय ने रैली के दौरान अपने खास पहनावे पर खुलकर बात की. (Photo: PTI) सीएम विजय ने रैली के दौरान अपने खास पहनावे पर खुलकर बात की. (Photo: PTI)

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:33 PM IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय अक्सर काले-सफेद सूट में नजर आते हैं. अब उन्होंने खुद बताया है कि आखिर वह हमेशा यही रंग क्यों चुनते हैं. त्रिची रैली के दौरान सीएम विजय ने अपने पहनावे पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इसके पीछे एक खास संदेश है.

सीएम विजय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'आजकल कई लोग मेरे सूट पहनने पर तरह-तरह की बातें बना रहे हैं. आखिर हम सूट क्यों नहीं पहन सकते? क्या सिर्फ सत्ता में बैठे लोगों को ही सूट पहनने का हक है? ऐसा बिल्कुल नहीं है.' उन्होंने आगे कहा कि लोग यह भी नोटिस करते हैं कि वे अलग-अलग रंगों के कपड़े नहीं बदलते, बल्कि सिर्फ काला व सफेद रंग ही चुनते हैं.

Advertisement

ब्लैक एंड व्हाइट का क्या मतलब बताया?

रैली में सीएम विजय ने साफ किया कि वह सिर्फ दो रंगों (काले और सफेद) का इस्तेमाल इसलिए करते हैं, ताकि दिखा सकें कि उनकी राजनीति एवं सोच पूरी तरह साफ रहेगी. उनके ही शब्दों में कहें तो, 'मैं अपनी हर चीज में ब्लैक एंड व्हाइट रहूंगा.'

अपने खास पहनावे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग रंगों के सूट नहीं बदलते. वे सिर्फ दो ही रंग पहनते हैं, जो कि ब्लैक व व्हाइट है. इसका सीधा मतलब यह है कि वे अपनी राजनीति से लेकर अपने हर फैसले तक, हर चीज में एकदम 'ब्लैक एंड व्हाइट' यानी स्पष्ट रहेंगे. उन्होंने रैली में मौजूद भारी भीड़ की तरफ इशारा करते हुए यह भी कहा कि काले रंग का क्या प्रतीक है, यह वहां बैठी जनता बहुत अच्छे से समझती है.

Advertisement

सूट को लेकर क्यों हो रही थी चर्चा?

पिछले कुछ समय से विजय के लगातार सूट पहनने को लेकर राजनीतिक हलकों व सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही थी. खासकर उनके इस खास लुक को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं. ऐसे में त्रिची रैली में मुख्यमंत्री ने पहली बार खुद इस पर खुलकर अपना पक्ष रखा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »