नीतीश कुमार को PM कैंडिडेट बनाने के लिए फूंका बिगुल, सांसद, मंत्री और विधायक ने भरी हुंकार

बिहार के नालंदा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में जेडीयू नेताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार पीएम कैंडिडेट होंगे. इसके लिए प्रदेश के अन्य दलों से बातचीत चल रही है. इस दौरान कार्यक्रम में जेडीयू नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा.

Advertisement
मंच पर मौजूद नेता. मंच पर मौजूद नेता.

रंजीत कुमार सिंह

  • नालंदा,
  • 26 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

Bihar News: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है. बिहार में JDU मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रही है. बिहार के नालंदा जिले के एक कार्यक्रम में JDU के नेताओं ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार पीएम कैंडिडेट होंगे. इसके लिए प्रदेश की अन्य पार्टियों से बात की जा रही है.

Advertisement

भतहर हाई स्कूल में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महासचिव स्व. चंदेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ लालन सिंह शामिल हुए.

इस कार्यक्रम में जदयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के अलावा स्थानीय विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने की बात कही. प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ लालन सिंह प्रदेश की पार्टियों से बात कर रहे हैं.

जेडीयू अध्यक्ष ने इस मौके पर राज्य के 38 जिलों से आए शिक्षकों से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग की मांग की. कार्यक्रम में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक नफरत फैलाने की बात की जा रही है. यह देश सभी धर्म के लोगों का है. इसलिए देश की राजनीति अब करवट ले रही है.

Advertisement

इस मौके पर उन्होंने आम जनता के सामने प्रधानमंत्री मोदी का एक ऑडियो जारी किया, जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान सीबीआई के खिलाफ आवाज उठाई थी.

उन्होंने कहा कि आज उसी सीबीआई के सहारे बिहार के नेता को डराने का काम कर रहे हैं. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना आकर क्षेत्रीय पार्टी को खत्म करने की बात कह रहे थे, इसीलिए हम लोगों ने एनडीए से दूरी बना ली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »