TMC संकट के बीच अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, INDIA गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा

अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात कर INDIA गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा की. यह बैठक ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की मुलाकात के एक दिन बाद हुई. वहीं दूसरी ओर टीएमसी में बगावत गहराती जा रही है.

Advertisement
अभिषेक और राहुल गांधी ने हैदराबाद में होने वाली अगली प्रस्तावित बैठक की तैयारियों पर चर्चा की. (Photo- ITG) अभिषेक और राहुल गांधी ने हैदराबाद में होने वाली अगली प्रस्तावित बैठक की तैयारियों पर चर्चा की. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

एक तरफ जहां तृणमूल कांग्रेस अपने इतिहास के सबसे बड़े आंतरिक संकट और बगावत से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की कवायद भी तेज हो गई है. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 90 मिनट तक चली इस बैठक में INDIA ब्लॉक के रोडमैप और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह मुलाकात टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच हुई बैठक के ठीक एक दिन बाद हुई है.

टीएमसी के एक वरिष्ठ सांसद के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी और राहुल गांधी ने दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक में उठाए गए मुद्दों और हैदराबाद में होने वाली अगली प्रस्तावित बैठक की तैयारियों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाले महीनों में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल कैसे अधिक तालमेल के साथ काम कर सकते हैं.

इस बीच, कांग्रेस और टीएमसी के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखकर दोनों पार्टियों के विलय की अटकलें भी तेज हो गईं, जिसे टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं ने पूरी तरह आधारहीन बताया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सोनिया-ममता मुलाकात को लेकर आ रही कुछ खबरें पूरी तरह गलत हैं और दोनों नेताओं के बीच केवल सौहार्दपूर्ण और व्यक्तिगत बातें हुईं.

Advertisement

एक तरफ दिल्ली में विपक्षी एकजुटता की तस्वीर सामने आई, वहीं दूसरी ओर टीएमसी का आंतरिक संकट लगातार गहराता जा रहा है. बुधवार को राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा दे दिया. इस सप्ताह पार्टी छोड़ने वाली वह दूसरी सांसद हैं. इससे पहले वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय भी टीएमसी और राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं. इसके अलावा 19 लोकसभा सांसदों ने भी बागी तेवर इख्तियार कर लिए हैं.

टीएमसी की मुश्किलें केवल संसद तक सीमित नहीं हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा में भी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पिछले सप्ताह 80 में से 58 विधायक पार्टी नेतृत्व से अलग हो गए और निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में विधानसभा में मुख्य विपक्षी गुट के रूप में मान्यता प्राप्त कर ली. बागी गुट अब दावा कर रहा है कि उसके साथ विधायकों की संख्या और बढ़ चुकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »