Advertisement

भारत

PHOTOS: दो हिस्सों में बंट गई महाकौशल एक्सप्रेस, टला बड़ा हादसा

aajtak.in
  • 30 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST
  • 1/11

गुरुवार तड़के उत्तर प्रदेश से एक और रेल दुर्घटना की खबर सामने आई. जानकारी के मुताबिक जबलपुर-महाकौशल एक्सप्रेस (12189) महोबा के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. दुर्घटना में ट्रेन की 8 बोगियां पटरी से उतर गई हैं, जिससे कम से कम 22 लोग घायल हो गए.

  • 2/11

यह रेल दुर्घटना महोबा-कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच रात दो बजे के लगभग हुई. आपको बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही थी.

  • 3/11

जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना महोबा और कुलपहाड़ के बीच गेट न. 420 पर 02:07 बजे हुई. ट्रेन के पीछे के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में 4 AC (A-1, B-1, B-2, B-extra), 1 स्लीपर (एस-8), 2 सामान्य यात्री कोच और एक एसएलआर है.

Advertisement
  • 4/11

दुर्घटना में कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं. हालांकि किसी के गंभीर घायल होने या मौत की खबर नहीं है. राहत और बचाव कार्य जारी है. महोबा के डीएम के अलावा डीआरएम झांसी और जीएम एमसी चौहान भी घटनास्थल पहुंच चुके हैं. घायलों के उपचार के लिए झांसी और महोबा से दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन भी भेजी गई.

  • 5/11

बताया जा रहा है कि महोबा स्टेशन से चलने के 10 किलोमीटर के बाद ही ट्रेन पटरी से उतर गई है. उस समय ट्रेन की रफ्तार बहुत कम थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता. पटरी से उतरने के बाद महाकौशल एक्सप्रेस दो भागों में बंट गयी थी. इंजन बाकी बोगियों को लेकर आगे चला गया था और छह डिब्बे जो बेपटरी हो गए थे वो पीछे छूट गए थे.

  • 6/11

महोबा के एसपी गौरव सिंह से हुई बातचीत के मुताबिक अभी तक दुर्घटना में किसी के जान जाने की जानकारी नहीं है. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है.

Advertisement
  • 7/11

हालिया ट्रेन हादसों पर नजर डालें तो इसी साल 22 जनवरी को आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन के पास जगदलपुर- भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस (18448) दुर्घटनाग्रस्त होने से 32 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

  • 8/11

पिछले साल 20 नवंबर 2016 को यूपी के कानपुर के पास पुखरायां में बड़ा रेल हादसा हुआ था. इस रेल हादसे में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

  • 9/11

इसके अलावा 20 मार्च 2015 को देहरादून से वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी. इस हादसे में 34 लोग मारे गए थे.

Advertisement
  • 10/11

यह हादसा रायबरेली के बछरावां रेलवे स्टेशन के पास हुई हुआ था.

  • 11/11

हादसे में घायल हुए 10 लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement