राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कुछ दिनों से भीषण गर्मी का टॉर्चर चल रहा है, और तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है. पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल में सोमवार (18 मई) को बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.