उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यात्राएं निकाली जा रही हैं. सीएम योगी ने मतदाता सूची में घुसपैठियों के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा. वहीं, अखिलेश यादव के चुनाव न लड़ने के बयान पर बीजेपी ने तंज कसा है. उधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं.