संसद के मॉनसून सत्र के दौरान पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सरकार और विपक्ष में सियासी घमासान जारी है. इस दौरान सुरक्षा और इंटेलिजेंस को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सांसदों को जानकारी मीडिया के माध्यम से मिल रही थी. उन्होंने जोर दिया कि संवेदनशील मामलों को पहले संसद के सामने रखा जाना चाहिए ताकि गलतफहमी से बचा जा सके.