आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर पर विधानसभा में उनके बयान को लेकर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए उनके फोटो को साझा करते हुए कहा कि कुछ लोग विधायक बनते ही यह गलत धारणा पाल लेते हैं कि उन्हें राजनीति का पूर्ण ज्ञान हो गया है. इस बयान से राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ गई है.