नीट पेपर लीक को लेकर सवालों के घेरे में परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए है. जिस पर सुप्रीम कोर्ट भी सख्त नजर आया है. पेपर लीक को लेकर कोर्ट ने एनटीए को जमकर फटकार लगाई कोर्ट ने कहा कि पेपर लीक होना दुख की बात है. वहीं कोर्ट ने एनटीए से ये भी पूछा कि आखिर पिछली गलतियों से उसने क्या सीखा, इसके साथ सुप्रीम कोर्ट ने NTA और शिक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है.