नीट पेपर लीक के बाद देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार सवालों के घेरे में है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एकबार फिर एजुकेशन सिस्टम और छात्रों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. कोटा में छात्रों से संवाद के दौरान राहुल गांधी एजुकेशन सिस्टम पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं पर छात्रों का कुल खर्च पांच मंत्रालयों के बजट के बराबर है. सरकार का ध्यान चयन से ज्यादा रिजेक्शन पर है.