अमेरिका के साथ भारत की व्यापारिक समझौते को लेकर हुई संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया. पार्टी के सभी नेता पीएम मोदी को फूलों की माला पहनाकर बधाई देने के साथ ही उन्होंने 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम' के नारे लगाए. यह बैठक दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को मजबूती देने और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.