पश्चिम एशिया में जंग के साइड इफेक्ट्स नजर आने लगे हैं तेल की किल्लत की अफवाहों के बीच कल कई शहरों पर पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग गई. गुजरात के बाद अब यूपी में भी ये अफवाह फैल गई है. प्रयागराज के पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखी गई. शासन- प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद अफवाह और आशंका में बड़ी तादाद में लोग टैंक फुल करवाने पेट्रोल पंप पर पहुंच गए.