देश के कई हिस्सों में मानसून अब रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी आज से 3 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं हिमाचल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. देखें...