दिल्ली और गुरुग्राम के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान की वजह से बहुत भारी ट्रैफिक जाम लग गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली पुलिस के जवान हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता से जांच कर रहे हैं. इस वजह से सिरहौल बॉर्डर से लेकर शंकर चौक तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और वाहन बेहद धीमी गति से रेंग रहे हैं. जाम की स्थिति इतनी विकट है कि मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गई हैं और उन्हें रास्ता पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.