देश के कई इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग की और से आज सुबह, 22 जुलाई, 2026 को जारी बुलेटिन के अनुसार, मानसून ट्रफ इस समय राजस्थान से होते हुए मध्य भारत और पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है. उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है.