दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सीजेपी के तीन प्रमुख नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट से सशर्त रिहाई मिल गई है. पुलिस ने इन नेताओं को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन स्थित स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था. कोर्ट ने इन सभी नेताओं से 50,000 रुपये का निजी मुचलका और सुरिटी बॉन्ड भरवाकर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया. रिहाई के लिए लगाई गई मुख्य शर्त यह है कि इन नेताओं को अगले एक साल तक शांति व्यवस्था बनाए रखनी होगी और अच्छा आचरण बनाए रखना होगा.