तीन राज्यों में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव की. तीनों सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और कुछ ही घंटे में जनादेश साफ हो जाएगा. बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की गिनती हो रही है. तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी. और अब आज फैसले की घड़ी है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. उसके बाद कुछ ही देर में EVM में दर्ज वोटों की गिनती की होने वाली है.