मेंगलुरु: कार चालक ने फुटपाथ पर जा रहीं 5 महिलाओं को कुचला, 1 की मौत- चार घायल; CCTV में कैद हुआ हादसा

महिलाएं मेंगलुरु सिटी कॉरपोरेशन स्विमिंग पूल के पास फुटपाथ पर जा रही थीं. तभी एक कार सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद वहां से भागने लगा, तो उसने एक पोल और एक महिला को और टक्कर मार दी. इस कार को कमलेश बलदेव चला रहा था. वह महिलाओं को टक्कर मारकर मौके से भाग गया. 

Advertisement
मेंगलुरु में कार चालक ने महिलाओं को कुचला मेंगलुरु में कार चालक ने महिलाओं को कुचला

aajtak.in

  • मेंगलुरु,
  • 19 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

कर्नाटक के मेंगलुरु में एक चालक ने फुटपाथ पर जा रहीं महिलाओं पर कार चढ़ा दी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं. इसके बाद कार चालक वहां से फरार हो गया. घटना बुधवार शाम 4 बजे मेंगलुरु के लेडीहिल इलाके के पास हुई. 

बताया जा रहा है कि महिलाएं मेंगलुरु सिटी कॉरपोरेशन स्विमिंग पूल के पास फुटपाथ पर जा रही थीं. तभी एक कार सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद वहां से भागने लगा, तो उसने एक पोल और एक महिला को और टक्कर मार दी. इस कार को कमलेश बलदेव चला रहा था. वह महिलाओं को टक्कर मारकर मौके से भाग गया. 

Advertisement

मृतक महिला की पहचान 23 साल की रुपाश्री के तौर पर हुई है. चार घायलों में तीन नाबालिग हैं. पुलिस के मुताबिक, कमलेश ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद अपनी कार एक कार शो रूम के सामने खड़ी कर दी और घर भाग गया. 
 
पुलिस ने बलदेव के खिलाफ धारा 279 (तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाना), 337 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट पहुंचाना), 338 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से गंभीर चोट पहुंचाना) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304(ए) (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है. 

(Input- Anagha)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »