'हम घुसपैठियों को खिला या रख नहीं सकते, सबको वापस भेजेंगे', घुसपैठ पर CM शुभेंदु अधिकारी की दो टूक

पश्चिम बंगाल सरकार अवैध घुसैपैठ पर सख्ती बरतती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कह दिया है कि आगामी दिनों में सावधानी से जांच-पड़ताल की जाएगी और एक-एक घुसपैठिए की पहचान कर उसे वापस भेजा जाएगा.

Advertisement
पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी (Photo: PTI) पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी (Photo: PTI)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

घुसपैठियों को लेकर भारत सरकार बहुत ही सख्त रुख अपना रही है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी इस मामले में सख्ती बरतते हुए साफ कह दिया है कि वे अपने राज्य में एक भी अवैध बांग्लादेशी को नहीं रखेंगे.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा है कि जो अवैध घुसपैठिए पड़ोसी देश बांग्लादेश से आए हैं, उन्हें वापस जाना ही होगा. इसके लिए उनकी सरकार कार्रवाई भी तेज कर रही है. शुभेंदु ने दो टूक लहजे में साफ कर दिया है कि उनकी सरकार अवैध घुसपैठियों को खिला नहीं सकती, न ही उन्हें अपने देश में रख सकती है.

Advertisement

उनका कहना है कि आने वाले दिनों में सावधानी से जांच-पड़ताल की जाएगी और एक-एक घुसपैठिए की पहचान कर उसे वापस भेजा जाएगा. उनका कहना है कि यह काम बहुत ही सावधानी से किया जाएगा जिससे वैसी गलती न हो जैसी पिछली सरकार के समय बीरभूम में हुई थी, जब एक भारतीय को बांग्लादेश भेज दिया गया था.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर 'घुसपैठ रोकने' की तैयारी, मुर्शिदाबाद से सुंदरबन तक BSF की फेन्सिंग, देखें ग्राउंड जीरो से पूरा सच

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कहा है, "हम घुसपैठियों को नहीं रख सकते. हमारे यहां दो तरह के मामले हैं. एक घुसपैठियों का समूह है और एक शरणार्थियों का समूह है. नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत, जिन समुदायों का ज़िक्र है - हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, पारसी, बौद्ध - वे अवैध घुसपैठियों की श्रेणी में नहीं आते हैं. वे शरणार्थियों की श्रेणी में आते हैं."

Advertisement

शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर इस बात को स्पष्ट कहा है कि जो लोग धर्म के कारण अपनी जान बचाने के लिए बांग्लादेश से इस देश में आए हैं. उनके खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज नहीं किया जाएगा.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा ने यह स्पष्ट कह दिया था कि उनकी सरकार आएगी तो राज्य से सारे अवैध घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा. इसी के तहत शुभेंदु अधिकारी की सरकार राज्य में डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की कार्रवाई कर रही है. यानी पहले घुसपैठियों की पहचान करना, फिर मतदाता सूची और अन्य स्थानों से उनका नाम हटाना और फिर उन्हें उनके देश वापस भेजना.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »