दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट... पंजाब, हरियाणा, UP और राजस्थान तक IMD की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के अंदर तेज तूफान, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है. साथ ही महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भी भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement
बारिश की चेतावनी बारिश की चेतावनी

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:33 PM IST

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में गंभीर गरज के साथ तूफान, 60-80 किमी प्रति घंटे की तेज सरफेस हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है. दिल्ली-एनसीआर में अगले 2-3 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी की गई है.

Advertisement

लुधियाना में दो लोगों की मौत 

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम तेज हवाओं के कारण एक फैक्ट्री की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रामधन और निरंजन के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूर थे. सहायक पुलिस आयुक्त दविंदर चौधरी ने बताया कि करबारा रोड पर फैक्ट्री की दीवार गिरने से दोनों व्यक्ति उसके पास खड़े थे. वे मलबे के नीचे दब गए. अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में अंतिम सांस ली.

हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अनुमान

हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, जिंद, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में भी अगले दो घंटों में धूल भरी आंधी और उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 50-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान लगाया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में कल फिर बारिश, देखें अपने शहर का हाल | 24 May 2025

उत्तर प्रदेश-राजस्थान के जिलों में भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, इस क्षेत्र में बैरवाला, हिसार, सोनीपत, रोहतक, भिवानी आदि भी शामिल हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, बाराउट और राजस्थान के कोटपुतली, पिलानी जैसे जिलों में भी बारिश संभावना जताई गई है.

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इससे पहले शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश को लेकर लाल अलर्ट जारी किया था, जहां आज शनिवार को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. सिंधु दुर्ग और रत्नागिरी में भारी बारिश के साथ-साथ मुंबई के पड़ोसी रायगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें: भारत में मानसून ने दी दस्तक... केरल में शुरू हुई झमाझम बारिश, दिल्ली-नोएडा समेत कई बड़े शहरों में भी ऑरेंज अलर्ट

मसलन रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधु दुर्ग जिलों के लिए शनिवार से भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ठाणे और पालघर जिलों में भी बारिश की चेतावनी दी गई है. पुणे, कोल्हापुर और सतारा के घाटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि नासिक के घाटीय क्षेत्रों में बारिश थोड़ी कम तीव्रता की रहने का अनुमान जताया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »