पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे में इतना बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है. वहीं, मैदानी इलाकों में आज यानी 15 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ का अच्छा खासा असर दिखना शुरू हो जाएगा. इसके चलते उत्तरी भारत के राज्यों में दर्ज की जाएगी. दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने के लिए मिलेगा.

Advertisement
IMD alert IMD alert

कुमार कुणाल

  • ,
  • 15 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST

उत्तरी भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहे हैं. इस वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ गई है. पहले से ही एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ी इलाकों में सक्रिय है जिसे एक दूसरे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से भी अब मदद मिलेगी. मानसून की विदाई के बाद यह पहली दफा है की उत्तरी भारत में बारिश का व्यापक असर देखने के लिए मिलेगा.

Advertisement

उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में शनिवार देर शाम को ही इसका असर देखने को मिल रहा है. वहीं, मैदानी इलाकों में रविवार शाम के बाद पश्चिमी विक्षोभ का अच्छा खासा असर दिखना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि इसकी वजह से मध्यम दर्जे तक की बारिश तमाम उत्तरी भारत के राज्यों में दर्ज की जाएगी. दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने के लिए मिलेगा.

तापमान में गिरावट के आसार

बारिश के इस स्पेल का सबसे ज्यादा असर तापमान पर देखने को मिल सकता है,अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में हफ्ते के शुरू होने वाली बारिश की वजह से अच्छी खासी गिरावट देखने को मिलेगी. जहां दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का पूर्वानुमान मौसम विभाग लग रहा है. गौरतलब है कि अक्टूबर के मध्य तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान उत्तरी राज्यों में सामान्य से थोड़ा ऊपर ही दर्ज हुआ है.

Advertisement

यमुनोत्री धाम में बर्फबारी

मौसम विभाग की अलर्ट एक बार फिर सही साबित हुआ यमुनोत्री धाम की ऊंची पहाड़ियों सहित सप्त ऋषिकुंड आदि ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार दोपहर तक जम कर बार बर्फबारी हुई. ये इस मौसम का पहला हिमपात है मौसम विभाग द्वारा भविष्यवाणी की गई थी कि अगले तीन दिनों तक वेस्टर्न डिस्ट्रवेंस को वजह से उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फ बारी और बारिश की संभावना है. पिछले कई दिनों से उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री व यमुनोत्री दोनों धामों में मौसम साफ था. रविवार यानी 15 अक्टूबर को अचानक दोनों ही धामों में मौसम बदला और बादल छा गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »