बांसुरी स्वराज पर क्यों नहीं करते FIR? प्रियांक खड़गे ने उठाए सवाल

वंदे मातरम् विवाद में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर की मांग को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है. कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने पूछा कि अगर वंदे मातरम् के दौरान कथित तौर पर आपत्ति जताने पर मामला दर्ज किया जा रहा है, तो बांसुरी स्वराज के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

Advertisement
प्रियांक खड़गे और बांसुरी स्वराज. (Photo- ITG) प्रियांक खड़गे और बांसुरी स्वराज. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

वंदे मातरम् को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव में बदलता जा रहा है. 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दी गई है. शिकायत में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की जांच की मांग की गई है.

Advertisement

अब कांग्रेस नेता और कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी और उससे जुड़े संगठन इस मामले में एफआईआर की मांग कर रहे हैं तो पहले बांसुरी स्वराज के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए. खड़गे ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बांसुरी स्वराज के कार्यक्रम से बाहर जाने की बात दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: 'हर घर तिरंगा' अभियान RSS मुख्यालय से शुरू करो', प्रियांक खड़गे का तंज

'पहले बांसुरी स्वराज पर केस क्यों नहीं?'

प्रियांक खड़गे ने कहा कि अगर वंदे मातरम् को लेकर कार्रवाई करनी है तो बांसुरी स्वराज के मामले में भी वही रवैया अपनाया जाना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी, मोर्चा, एबीवीपी या आरएसएस की ओर से उनके खिलाफ कोई मामला क्यों नहीं दर्ज कराया गया.

Advertisement

खड़गे ने इसे ध्यान भटकाने की कोशिश बताते हुए कहा कि कांग्रेस को बीजेपी से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान जैसे मुद्दों को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.

सोनिया-राहुल के खिलाफ क्या है शिकायत?

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दी गई शिकायत में 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम का हवाला दिया गया है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वंदे मातरम् के गायन के दौरान सोनिया गांधी के इशारे और राहुल गांधी के कथित बयान की जांच होनी चाहिए. शिकायत में सार्वजनिक रूप से सामने आए वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स का भी जिक्र किया गया है.

यह भी पढ़ें: कोर्ट के समन के बाद बोले प्रियांक खड़गे- डरने की जरूरत नहीं... RSS रजिस्ट्रेशन की मांग दोहराई

शिकायत में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मान संशोधन कानून का भी हवाला दिया गया है. पुलिस से पहले इसकी कानूनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है. प्रियांक खड़गे ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय प्रतीकों को लेकर राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि चाहे जितने मामले दर्ज किए जाएं, कांग्रेस को देशभक्ति का प्रमाणपत्र किसी से लेने की जरूरत नहीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »