'दीया कौन जलाएगा', इस बात पर हुई बहस, कांग्रेस सांसद से सहयोगी दल के MLA ने छीनी मोमबत्ती

त्रिची में ICDS के गोद भराई कार्यक्रम के दौरान TVK विधायक विजी और कांग्रेस राज्यसभा सांसद क्रिस्टोफर के बीच दीया जलाने को लेकर सार्वजनिक मंच पर बहस हो गई.

Advertisement
दीया जलाने पर हो गया विवाद (Photo: ITG) दीया जलाने पर हो गया विवाद (Photo: ITG)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • त्रिची,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

एक कार्यक्रम में दीया जलाने को लेकर सार्वजनिक मंच पर TVK विधायक और कांग्रेस सांसद के बीच बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि विधायक ने सांसद के हाथ से मोमबत्ती गिरा दी. मंच पर मौजूद मंत्री एस. रमेश ने दोनों नेताओं को शांत कराने की कोशिश की. बहस के कारण थोड़ी देर तक मंच पर तनाव की स्थिति थी. 

त्रिची में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दीया जलाने को लेकर TVK विधायक और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के बीच सार्वजनिक मंच पर बहस हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि TVK विधायक ने कांग्रेस सांसद के हाथ से मोमबत्ती ही गिरा दी. इस दौरान मंच पर तमिलनाडु सरकार में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HR&CE) विभाग के मंत्री एस. रमेश मौजूद थे. उन्होंने दोनों को शांत कराने की भी कोशिश की. 

Advertisement

दरअसल, त्रिची में ICDS की ओर से गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में TVK के थिरुवेरुम्बुर विधायक विजी और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद क्रिस्टोफर भी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान जब दीप जलाने की बारी आई तो दोनों नेताओं के बीच दीया जलाने को लेकर बहस शुरू हो गई. दोनों में बहस होने लगी कि आखिर दीया कौन जलाएगा. 

यह भी पढ़ें: तीन बार सीएम रहे हरीश रावत अब कांग्रेस के ‘बागी’? 78 साल की उम्र में अकेले क्यों निकल पड़े उत्तराखंड यात्रा पर

जानकारी के मुताबिक, TVK विधायक प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने के कारण नाराज थे. इसी दौरान जब कांग्रेस सांसद दीया जलाने के लिए आगे बढ़े तो TVK विधायक विजी ने उनके हाथ से मोमबत्ती गिरा दी. इसके बाद मंच पर कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही. मौके पर मौजूद मंत्री एस. रमेश ने मामले को संभालने की कोशिश की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »