कांवड़ियों के हंगामे के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगाई गई यातायात पाबंदी, PAC की भी तैनाती

शनिवार को कथित तौर पर एक कार की चपेट में आने से गुस्साए कांवड़ियों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर खींच लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी. उन्होंने कथित तौर पर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. एक्सप्रेसवे पर जमकर हंगामा हुआ था.

Advertisement
 प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को कहा कि एक कार द्वारा कुछ कांवड़ियों को टक्कर मारने की घटना के बाद  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने कहा, 'मोदीनगर के कादराबाद गांव से गाजियाबाद जिले के प्रत्येक एंट्री प्वाइंट से लेकर मेरठ रोड तिराहा, मोहन नगर, लोनी रोड, लिंक रोड, यूपी-दिल्ली सीमा से दिलशाद गार्डन तक सड़क पर वाहन के प्रवेश को रोकने की व्यवस्था की गई है.'

Advertisement

नागरिक भी दे रहे साथ

पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस यातायात योजना को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक और यातायात पुलिस अतिरिक्त निगरानी रख रहे हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के नागरिक समाज के स्वयंसेवक पुलिस की मदद करेंगे और क्षेत्र में किसी भी अप्रिय गतिविधि की सूचना देंगे.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर के बाद गजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात... कांवड़ खंडित होने पर कार में की तोड़फोड़, Video

कांवड़ियों को कार ने मारी टक्कर

दरअसल, शनिवार को कथित तौर पर एक कार की चपेट में आने से गुस्साए कांवड़ियों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर खींच लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी. उन्होंने कथित तौर पर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. कार मालिक की पहचान मुरादनगर के मूल निवासी नौबहार सिंह (40) के रूप में हुई थी, जो घटना के समय भी वाहन में थे. पुलिस आयुक्त ने कहा कि ड्राइवर कथित तौर पर नशे की हालत में था और गलत दिशा में कार चला रहा था. इस घटना के बाद कांवड़ियों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को अवरुद्ध कर दिया और हंगामा किया, जिसके परिणामस्वरूप यातायात जाम हो गया.

Advertisement

PAC भी तैनात

अधिकारी ने बताया कि रावली रोड से सटे मुरादनगर शहर के गंग नहर पुल पर पीएसी की दो कंपनियां तैनात की गई हैं और घटना के बाद संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जिले के अन्य इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि हरिद्वार समेत कई इलाकों में कांवड़ियों के हंगामे की खबर सामने आई है. जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »