टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

तेलंगाना में पति की मौत के मामले में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पहले पति को छत से धक्का दिया. जब वह बच गया तो इलाज के दौरान IV लाइन के जरिए टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर उसकी हत्या कर दी गई.

Advertisement
तेलंगाना के निजामाबाद में सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी-प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार. (Photo: ITG) तेलंगाना के निजामाबाद में सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी-प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार. (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

तेलंगाना के निजामाबाद में हुए एक हत्याकांड में पुलिस ने एक बेहद सनसनीखेज साजिश का खुलासा किया है. एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई. आरोप है कि पहले उसे छत से धक्का दिया गया. जब वह जिंदा बच गया तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी IV लाइन में टॉयलेट साफ करने वाला लिक्विड इंजेक्ट कर दिया गया. 

Advertisement

इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये घटना निजामाबाद जिले के मुगपाल मंडल के न्यालकल गांव की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संध्या, उसके प्रेमी अनिल और दोस्त वेंकट साई के रूप में हुई है. मृतक प्रशांत हाल ही में खाड़ी देश में काम करने के बाद अपने घर लौटा था. उसका संध्या के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था.

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि संध्या और अनिल के बीच अवैध संबंध चल रहा था. इसी रिश्ते के कारण तीनों ने मिलकर प्रशांत को रास्ते से हटाने की साजिश रची, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उनके संबंधों में सबसे बड़ी रुकावट बन चुका था. साजिश के तहत पहले प्रशांत को जरूरत से ज्यादा शराब पिलाई गई. इसके बाद अनिल और वेंकट ने उस पर हमला किया.

Advertisement

उसे उसके ही घर की छत से नीचे धक्का दे दिया. हालांकि गंभीर चोटें लगने के बावजूद प्रशांत की जान बच गई. आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपियों ने इसे नशे की हालत में हुई दुर्घटना बताकर मामला दबाने की कोशिश की. पुलिस का दावा है कि साजिश यहीं खत्म नहीं हुई. अगले दिन जब प्रशांत का इलाज चल रहा था और उसके शरीर में इंट्रावीनस (IV) लाइन लगी हुई थी.

संध्या ने तब अपनी मेडिकल जानकारी का इस्तेमाल किया. वो एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती है. आरोप है कि उसने IV लाइन के जरिए टॉयलेट साफ करने वाला लिक्विड इंजेक्ट कर दिया, जिससे प्रशांत की मौत हो गई. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब प्रशांत की मां को बेटे की मौत पर शक हुआ. उन्होंने 1 जुलाई को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी. तीनों संदिग्धों से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान वेंकट साई ने प्रशांत को छत से धक्का देने में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली. तीनों आरोपियों संध्या, अनिल और वेंकट साई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »