हैदराबाद के बालापुर में 4 दिन की मासूम का सौदा नाकाम... पुलिस और सोशल वर्कर ने जाल बिछाकर बचाया, वहीदा खातून हुईं गिरफ्तार

हैदराबाद के बालापुर में पुलिस ने चार दिन की एक बच्ची को बेचे जाने की कोशिश नाकाम कर दी. चंद्रयानगुट्टा की वहीदा खातून ने बच्ची को पहले छह लाख और फिर पांच लाख रुपये में बेचने की पेशकश की थी. सामाजिक कार्यकर्ता सफिया माही की मदद से पुलिस ने जाल बिछाकर सौदे के वक्त आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और बच्ची को सुरक्षित बचा लिया.

Advertisement
4 दिन की बच्ची को पुलिस ने बचाया (Photo: ITG) 4 दिन की बच्ची को पुलिस ने बचाया (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद, तेलंगाना,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बालापुर इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दिन की एक बच्ची को बेचे जाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम बच्ची को सुरक्षित बचा लिया और इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार भी किया है. 

पुलिस के मुताबिक, चंद्रयानगुट्टा में रहने वाली वहीदा खातून नाम की महिला ने बरकस इलाके की पीली दरगाह में मेहरुन्निसा नाम की एक महिला से संपर्क किया और उसे नवजात बच्ची को बेचने का ऑफर दिया.

Advertisement

शुरुआत में बच्ची के लिए छह लाख रुपये मांगे गए थे लेकिन बाद में यह रकम घटाकर पांच लाख रुपये कर दी गई. पुलिस ने बताया कि यह पूरा सौदा पहले शाहीन नगर में तय हुआ था लेकिन बाद में इसकी जगह बदलकर पहाड़ी शरीफ के पास जेजीआर फंक्शन हॉल कर दी गई. 

इस मामले की जानकारी मिलते ही सफिया माही नाम की एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बालापुर पुलिस के साथ मिलकर काम करना शुरू किया. दोनों ने मिलकर आरोपियों को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया.

जैसे ही यह सौदा पूरा होने वाला था पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी महिला वहीदा खातून को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची की मां गोलकोंडा की रहने वाली है. उसने मंगलवार को इस बच्ची को जन्म दिया था. घटना वाले दिन ही उसे मलकपेट के एक अस्पताल से छुट्टी दी गई थी.

Advertisement

बालापुर पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस बच्ची को बेचने की साजिश में और कौन कौन लोग शामिल थे. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »