शादी में मिलेगा 8 ग्राम सोना और रेशमी साड़ी, इस राज्य में सरकार का ऐलान

तमिलनाडु सरकार ने ‘अन्नान सीर’ योजना के लिए ₹812 करोड़ की पहली किस्त मंजूर की है. योजना के तहत 2.5 लाख रुपये तक की सालाना पारिवारिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को शादी के समय 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का सिक्का और एक रेशमी साड़ी दी जाएगी. योजना सरकार का आदेश जारी होने के बाद होने वाली शादियों पर लागू होगी.

Advertisement
‘अन्नान सीर’ योजना के तहत दुल्हनों को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी.(Photo: Representational ) ‘अन्नान सीर’ योजना के तहत दुल्हनों को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी.(Photo: Representational )

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:11 PM IST

तमिलनाडु सरकार ने ‘अन्नान सीर’ योजना को लागू करने के लिए ₹812 करोड़ की पहली किस्त मंजूर की है. इस योजना के तहत तमिलनाडु में 2.5 लाख रुपये तक की सालाना पारिवारिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को शादी के दौरान 8 ग्राम सोने का सिक्का और एक रेशमी साड़ी दी जाएगी.

‘अन्नान सीर’ तमिल परंपरा से जुड़ी योजना है. तमिल परंपरा में शादी के दौरान बड़े भाई की ओर से दिए जाने वाले ‘सीर’ को प्यार, स्नेह, सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक माना जाता है. तमिलनाडु में हर साल करीब 5 लाख शादियां होती हैं. सरकार का कहना है कि इसी भावना के तहत शादी के नए सफर की शुरुआत करने वाली दुल्हनों को प्यार के तोहफे के तौर पर 8 ग्राम सोने का सिक्का और एक रेशमी साड़ी देने की योजना बनाई गई है.

Advertisement

इस संबंध में 2026-27 के संशोधित बजट भाषण में घोषणा की गई थी. इसके बाद समाज कल्याण निदेशक ने सरकार से हर साल ‘अन्नान सीर’ योजना लागू करने और मौजूदा वित्त वर्ष में इसके लिए जरूरी बजट देने की मांग की थी. इस पर विचार करने के बाद सरकार ने योजना लागू करने का फैसला किया है.

शादी के समय मिलेगा उपहार

योजना के तहत तमिलनाडु के उन परिवारों की महिलाओं को शादी के समय 8 ग्राम सोने का सिक्का और एक रेशमी साड़ी दी जाएगी, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये तक है. यह लाभ तमिलनाडु में होने वाली शादियों के लिए दिया जाएगा. सोने का सिक्का 22 कैरेट का होगा. योजना के लिए सोने के सिक्के और रेशमी साड़ी की खरीद निविदा प्रक्रिया के जरिए की जाएगी. इसके लिए तमिलनाडु पारदर्शी निविदा कानून, 1998 और नियम, 2000 के तहत प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

Advertisement

टेंडर में चुने गए योग्य बोलीदाता से सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी खरीदी जाएगी. सोने की कीमत उस खरीद आदेश जारी होने की तारीख से एक दिन पहले सुबह 9 बजे भारतीय बुलियन और ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से तय कीमत के आधार पर निर्धारित की जाएगी. यह योजना सरकार का आदेश जारी होने की तारीख से लागू होगी और उसके बाद होने वाली शादियों पर लागू होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »