स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप

दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र को पकड़ा है. यह कार्रवाई एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप के सामने आने के बाद हुई है, जिसमें आरोपी ने निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने की बात कथित तौर पर कबूल की थी.

Advertisement
स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि उसी ने संजय कुमार के सिर पर वार किया था (File Photo: ITG) स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि उसी ने संजय कुमार के सिर पर वार किया था (File Photo: ITG)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र को पकड़ा है. यह कार्रवाई एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप के सामने आने के बाद हुई है, जिसमें आरोपी ने निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने की बात कथित तौर पर कबूल की थी.

Advertisement

दरअसल, घटना 23 जून 2026 की है, जब जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था. शिकायतकर्ता संजय कुमार अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. शाम लगभग 5:30 बजे जब वह अपने फोन से वीडियो बना रहे थे, तब एक युवक से उनका विवाद शुरू हो गया.

आरोप है कि 2-3 युवकों ने संजय को घेर लिया और घूंसे व लोहे के कड़े जैसी ठोस चीज से उनके सिर पर वार किया. मारपीट के बाद संजय को इलाज के लिए RML अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में उनके सिर पर दो कटे हुए घाव दर्ज किए गए.

FIR और नामजद आरोपी

संजय कुमार की शिकायत पर दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में FIR संख्या 62/2026 के तहत BNS की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया. घटना के वक्त पुलिस ने दो आरोपियों स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को नामजद किया था.

Advertisement

बता दें कि मामले ने तब राजनीतिक और कानूनी तूल पकड़ा जब एक पॉडकास्ट क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इस क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि उसी ने संजय कुमार के सिर पर वार किया था और राजनीतिक प्रभाव के कारण उसके खिलाफ कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई और वह आसानी से बच निकला.

राहुल गांधी के दिया था मदद का भरोसा

निशु आजाद द्वारा वायरल वीडियो का हवाला देते हुए पुलिस कार्रवाई न होने पर न्याय की गुहार लगाने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया. राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस की लीगल टीम पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंची और FIR में हेट स्पीच, SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और आदतन अपराधी की धाराएं जोड़ने के साथ-साथ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

'स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन का स्वागत, लेकिन...'

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर भी आशुतोष रांका ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि CJP इस कार्रवाई का स्वागत करती है, लेकिन यह कदम दो महीने पहले ही उठाया जाना चाहिए था. जंतर-मंतर पर हुई घटना के बाद से ही संगठन लगातार दिल्ली पुलिस से स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था.

Advertisement

रांका ने आरोप लगाया कि घटना के बाद स्वतंत्र खुलेआम घूम रहा था, वीडियो बना रहा था और लगातार धमकियां दे रहा था. हाल में सामने आए पॉडकास्ट में स्वतंत्र ने खुद संजय कुमार पर हमला करने की बात स्वीकार की. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर उसके खिलाफ इतनी गंभीर शिकायत और सबूत सामने थे तो वह अब तक खुले में क्यों घूम रहा था.

उन्होंने कहा, 'आज जो हमारी मांग थी कि स्वतंत्र को गिरफ्तार किया जाए, इस गुंडे को गिरफ्तार किया जाए, दिल्ली पुलिस ने वह मांग मानी है. लेकिन ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था. लेकन सवाल ये है कि क्या स्वतंत्र भारद्वाज को किसी तरह का राजनीतिक संरक्षण हासिल था या दिल्ली पुलिस पर किसी तरह का दबाव था. स्वतंत्र जिस आत्मविश्वास के साथ राजनीतिक संरक्षण की बात कर रहा था, उसकी भी जांच होनी चाहिए.'

उन्होंने मांग की कि मामले में एससी-एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास समेत जो भी गंभीर धाराएं बनती हैं, उन्हें लगाया जाना चाहिए था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »