'पारिवारिक तनाव उकसावा नहीं माना जा सकता', पत्नी के सुसाइड केस में पति को SC से राहत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वैवाहिक जीवन में कुछ दिन बातचीत बंद होना या सामान्य विवाद आत्महत्या के लिए उकसाने का आधार नहीं है. जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की बेंच ने एक अहम फैसले में कहा कि आपराधिक उकसाव साबित करने के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं.

Advertisement
कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलट दिया. (File Photo: ITG) कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला पलट दिया. (File Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में पति और उसके परिवार को बड़ी राहत दी है. दरअसल, एक पति मस्कट में काम करता था और वीजा में देरी की वजह से पत्नी उसके साथ नहीं जा पाई थी, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया. पति के विदेश जाने के बाद 13 दिनों तक दोनों के बीच बातचीत बंद रही. इसी दौरान पत्नी ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

Advertisement

मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.

निचली अदालत और हाईकोर्ट ने पति को तीन साल की सजा सुनाई थी.

कोर्ट ने क्यों पलटा निचली अदालत का फैसला?

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए पाया कि सिर्फ कुछ दिनों तक बातचीत न होना या पारिवारिक तनाव 'क्रूरता' की कानूनी परिभाषा में नहीं आता है. कोर्ट ने साफ तौर से कहा कि किसी को आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध साबित करने के लिए यह सिद्ध होना जरूरी है कि आरोपी ने ऐसा कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष काम किया हो, जिससे पीड़ित के पास कोई अन्य विकल्प न बचा हो. सामान्य मनमुटाव या भावनात्मक तनाव को स्वचालित रूप से आपराधिक उकसाव नहीं माना जा सकता है. इस आधार पर कोर्ट ने निचली अदालतों की सजा को न्याय सम्मत नहीं माना.

Advertisement

इस फैसले के जरिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कड़ा मैसेज दिया है कि वैवाहिक जीवन में होने वाले सामान्य पारिवारिक तनाव और आपराधिक गतिविधियों के बीच स्पष्ट अंतर होना चाहिए. सिर्फ आरोप लगा देने से ही किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता.

यह भी पढ़ें: अरावली की नई परिभाषा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! जांच के लिए बनाई गई हाई-लेवल कमेटी

कानून की नजर में 'क्रूरता' का मतलब बहुत गंभीर है और इसके लिए आरोपी के ऐसे आचरण का होना जरूरी है, जो पीड़ित को चरम कदम उठाने के लिए बाध्य कर दे. यह फैसला उन मामलों में एक नजीर बनेगा, जहां सामान्य घरेलू विवादों को दहेज प्रताड़ना या उकसाने के बड़े मामलों में बदल दिया जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »