आधार नियमों को सख्त करने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से मना कर दिया. याचिकाकर्ता ने आधार कार्ड नीति में बदलाव की मांग की थी, ताकि घुसपैठियों की ओर से फर्जी आधार कार्ड बनवाने की प्रोसेस पर रोक लगाई जा सके.

Advertisement
अश्विनी उपाध्याय ने मांग की थी कि नया आधार कार्ड केवल 6 साल तक की उम्र के लोगों को ही दिया जाए. (File photo: ITG) अश्विनी उपाध्याय ने मांग की थी कि नया आधार कार्ड केवल 6 साल तक की उम्र के लोगों को ही दिया जाए. (File photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

वयस्कों के आधार कार्ड बनाने के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय को अपनी मांग केंद्र सरकार के सामने रखने को कहा.

अश्विनी उपाध्याय ने याचिका में मांग की थी कि नया आधार कार्ड केवल 6 साल तक की उम्र के लोगों को ही दिया जाए. तय उम्र सीमा के बाद उन्हें सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट या तहसीलदार कार्यालय से आधार लेने की अनुमति दी जाए. उनका तर्क था कि इससे घुसपैठियों का फर्जी आधार कार्ड बनवाने का धंधा रुके सकेगा.

Advertisement

अश्विनी उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि देश में 144 करोड़ आधार कार्डधारक हैं. 99% लोगों के पास आधार कार्ड मौजूद है. 55 करोड़ जनधन खाते आधार से जुड़े हुए हैं और सभी वयस्कों के पास आधार है.

उन्होंने कहा कि नई सख्ती से घुसपैठियों को रोका जा सकेगा. वर्तमान व्यवस्था में रेंट एग्रीमेंट वाला कोई भी व्यक्ति आधार ले सकता है.

अगर पार्षद या पंचायत प्रधान एक पेज पर लिख दें कि यह व्यक्ति मेरे वार्ड में रह रहा है, तो उसे आधार मिल जाता है. इसके आधार पर अन्य दस्तावेज भी बनवाए जा सकते हैं. हाल ही में मुंबई में 87,000 नकली दस्तावेज बरामद हुए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement