कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़, 4 छात्रों ने गंवाई जान

केरल के कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई. जबकि कई स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं.

Advertisement
कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में भगदड़ मच गई कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में भगदड़ मच गई

शिबिमोल

  • कोच्चि,
  • 25 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

केरल के कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया. विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई. जबकि 64 स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि ये हादसा निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान हुआ.

जानकारी के मुताबिक म्यूजिक कॉन्सर्ट यूनिवर्सिटी के परिसर में ओपन-एयर ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कलामासेरी घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है.

Advertisement

भगदड़ में जान गंवाने वाले चार स्टूडेंट्स में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं. जबकि दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक विश्लेषण के अनुसार, जब बारिश शुरू हुई तो पीछे के छात्र आगे की ओर भागने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. इसके बाद हालात बेकाबू हो गए. बताया जा रहा है कि भगदड़ में 64 छात्र घायल हो गए हैं. इसमें 46 घायलों का कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में और 18 घायलों का किंडर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि कलामासेरी कुसैट परिसर में टेक फेस्ट के दौरान हुए हादसे में 4 छात्रों की मौत दुखद है. शनिवार रात 8:30 बजे कोझिकोड के सरकारी गेस्ट हाउस में सीएम पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में मंत्रियों की आपात बैठक हुई. हादसे के बाद रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. 

Advertisement

उद्योग मंत्री पी. राजीव और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. आर बिंदू को कलामासेरी जाने का कार्यभार सौंपा गया है. वे गतिविधियों का समन्वय करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज इलाज सुनिश्चित करने से संबंधित मामलों का समन्वय करेंगी. मुख्यमंत्री ने घायलों का आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

हादसे के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भगदड़ में 4 छात्रों की दुखद मौत के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ. उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »