रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर मंगलवार को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पिलर क्षतिग्रस्त हो गए. यह धमाका अनूपगढ़ से बठिंडा जा रही ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ.

Advertisement
श्रीगंगानगर में ट्रेन को ब्लास्ट कर उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. (Photo: ITG) श्रीगंगानगर में ट्रेन को ब्लास्ट कर उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • श्रीगंगानगर,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

श्रीगंगानगर में ट्रेन को ब्लास्ट कर उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी. जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को ब्लास्ट हुआ. 

धमाके से रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पिलर श्रतिग्रस्त हो गए. ब्लास्ट इतना तेज था कि सीमेंट के पिलर के अंदर लगा सरिया भी बाहर निकल आया और रेलवे लाइन के क्लिपर भी पटरी से अलग हो गए.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के बाद यह हादसा हुआ. ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद ही यह धमाका हुआ. अनूपगढ़ से चलकर बठिंडा जाने वाली ट्रेन टारगेट पर थी. श्री गंगानगर एसपी हरि शंकर फौरन मौके पर पहुंचे. एटीएस और एफएसएल समेत जांच एजेंसियों की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें: गलत लाइन पर चली गई पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; रेलवे की चूक पर उठे सवाल

एफएसएल टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले में जरूरी सबूत जुटा रही है. श्री गंगानगर एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है. बम निरोधक दस्ता भी मौके पहुंच रहा है.

(इनपुट- हरनेक)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »