'बहुत सारे पिक्चर्स हैं, प्रियंका', इंस्टाग्राम डेब्यू में सोनिया गांधी ने शेयर की अपनी किताब की झलक

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है. किताब के पन्ने पलटते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी की तस्वीरों को देखकर कहा, 'बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका'.

Advertisement
सोनिया गांधी की बुक का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है. (Photo- ITG) सोनिया गांधी की बुक का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है. (Photo- ITG)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम डेब्यू में अपने आने वाली किताब 'Belonging: A Journey of Love' की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. वीडियो में किताब के पन्ने पलटते हुए वह नजर आ रही हैं. इस दौरान किताब में प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाला पेज खुलता है, जिसे देखकर सोनिया गांधी कहती हैं, "Lots of pictures, Priyanka", यानी 'बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका'.

Advertisement

सोनिया गांधी ने इस वीडियो के साथ लिखा, "हैलो सभी को, आप सबके साथ 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक साझा करते हुए मैं बहुत आभारी हूं. यह प्यार, जिम्मेदारी, बिछड़ने के दुख और अपनी जगह तलाशने की कहानी है. मैं इसे आप सबके साथ साझा करने का इंतजार कर रही हूं."

यह भी पढ़ें: प्यार, परिवार और भारत... सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' का टीजर जारी

वीडियो में किताब के प्रकाशक हार्परकॉलिन्स की तरफ से सोनिया गांधी को किताब की तीन प्रतियां भेंट की जाती हैं. प्रकाशक उन्हें किताब के लिए बधाई भी देता है. सोनिया गांधी इसके लिए उनका धन्यवाद करती हैं और फिर किताब के पन्ने देखने लगती हैं.

पहले टीजर में क्या बताया गया था?

इससे पहले किताब का टीजर जारी किया गया था, जिसमें सोनिया गांधी की जिंदगी और गांधी परिवार में उनके सफर की झलक दिखाई गई थी. टीजर में बताया गया कि सोनिया मैनो 18 साल की उम्र में कैंब्रिज में राजीव गांधी से मिली थीं. तीन साल बाद, 21 साल की उम्र में वह उनसे शादी करने भारत आ गईं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी की किताब पर नया मोड़, पेंगुइन विवाद के बाद अब हार्पर कॉलिन्स छापेगी

टीजर में लिखा था कि सोनिया ने सिर्फ शादी के दिन ही नहीं, बल्कि उसके बाद हर दिन इस परिवार का हिस्सा बनने का फैसला किया. उन्होंने अपना परिवार बसाया, दो बच्चों की परवरिश की और भारत को अपना घर बनाया. फिर उन्हें ऐसे दुख का सामना करना पड़ा, जिसके लिए कोई तैयार नहीं हो सकता था.

21 साल की उम्र में उन्होंने ऐसी जिम्मेदारियां संभालीं, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी. टीजर का संदेश था कि प्यार से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे एक परिवार और फिर पूरे देश से जुड़ाव की कहानी बन गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »