सज्जन कुमार को क्यों बताया 'हीरो'? सिख नेताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर किया प्रोटेस्ट

शनिवार को सिख नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. वे कांग्रेस के कुछ नेताओं की उन कथित टिप्पणियों से नाराज थे, जिसमें पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 'हीरो' और 'रोल मॉडल' बताया गया था.

Advertisement
सिख नेताओं का प्रदर्शन (Photo: ITG) सिख नेताओं का प्रदर्शन (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर के बाहर कई सिख नेताओं ने प्रदर्शन किया. दरअसल, 1984 के सिख-विरोधी दंगों से प्रभावित परिवार के सदस्यों ने यह प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि वे कांग्रेस के कुछ नेताओं की उन कथित टिप्पणियों से नाराज हैं जिसमें पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 'हीरो' और 'रोल मॉडल' कहा गया. उन्होंने इसके लिए कांग्रेस से माफी की मांग की. 

Advertisement

गुरुवार को सज्जन कुमार की मौत के बाद यह प्रदर्शन हुआ. सज्जन कुमार को 1984 के सिख-विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया था. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलो के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे. हालांकि मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए भारी बैरिकेडिंग की है. 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के नेता का कहना है कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह सच में सज्जन कुमार को 'हीरो' मानती है? उन्होंने कांग्रेस नेताओं के उन कथित टिप्पणियों की आलोचना करते हुए उन्हें आपत्तिजनक बताया है जिसमें सज्जन कुमार को 'हीरो' बताया गया है. उनकी मांग है कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि क्या वे सज्जन कुमार को हीरो मानते हैं?

Advertisement

यह भी पढ़ें: चाय की दुकान से संसद और फिर तिहाड़ तक का सफर... CM को हराने वाले सज्जन कुमार की कहानी

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के नेता ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान का जिक्र करते हुए मांग की है कि वे सिख समुदाय से माफी मांगें. उनका कहना है कि कांग्रेस नेताओं की ऐसी टिप्पणियों से उनके 42 साल पुराने जख्म ताजा हो गए हैं. हालांकि पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण यह प्रदर्शन ज्यादा नहीं बढ़ा लेकिन इन लोगों की मांग है कि सज्जन कुमार को लेकर कांग्रेस जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करे. 

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इन कथित टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता माफी मांगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »