'सावरकर समझा क्या... नाम- राहुल गांधी है', कांग्रेस के तंज पर BJP का पलटवार, कहा- हर मर्यादा लांघी

श्रीनगर में दिए बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने रविवार को राहुल गांधी के घर दबिश दी थी. पुलिस से मुलाकात के बाद राहुल अपने आवास से खुद कार ड्राइव करते हुए निकले थे. इसके बाद कांग्रेस ने ट्वीट किया सावरकर समझा क्या, नाम- राहुल गांधी है. इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है.

Advertisement
राहुल गांधी अपने आवास से कार ड्राइव करते हुए निकले- फोटो Twitter/@INCIndia ) राहुल गांधी अपने आवास से कार ड्राइव करते हुए निकले- फोटो Twitter/@INCIndia )

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की दबिश के बाद रविवार को दिनभर गहमागहमी रही. इसके बाद कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शाम 5 बजकर 19 मिनट पर एक फोटो शेयर किया गया. उसकी तुलना सावरकर से करते हुए लिखा गया 'सावरकर समझा क्या... नाम- राहुल गांधी है'. इस ट्वीट के बाद राजनीति गर्मा गई है. पुलिस से मुलाकात के बाद राहुल अपने आवास से खुद कार ड्राइव करते हुए निकले थे. 

Advertisement

कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी के नेता और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कृपया महान आत्मा वीर सावरकर का अपमान न करें. हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं. मनुष्य के चरित्र की महानता वही माप सकता है जो त्याग के सार को समझता है. 

वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने प्रजातंत्र की हर मर्यादा लांघ दी है. कांग्रेस पार्टी आज मानसिक दिवालियेपन से ग्रसित है. कांग्रेस की की कोई विचारधारा नहीं है और वह एक परिवार से आगे नहीं सोच सकती. उन्होंने कहा, भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है, इसलिए हमें 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के साथ काम करके आगे बढ़ना है.

कांग्रेस ने कहा कि अडानी पर आंच तो राहुल गांधी के खिलाफ जांच की जाती है. अडानी को बचाने के लिए सारा स्वांग रचा जा रहा है. मालिक को बचाने के लिए पूरी सरकार मैदान में उतर चुकी है. हमने अडानी महाघोटाले पर PM मोदी से कुछ सवाल क्या पूछे कि तिलमिलाए तानाशाह ने पुलिस भेज दी. उन्हें लगा हम डर जाएंगे, माफी मांगेंगे, यह तानाशाही बर्दाश्त करेंगे. लेकिन सनद रहे कि हम सावरकर के भक्त नहीं, बापू के अनुयायी हैं, न डरेंगे, न हारेंगे. लड़ेंगे और जीतेंगे.

Advertisement

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन एक बयान दिया था कि अब भी महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस भेजकर सवाल पूछा था कि वो कौन सी महिलाएं हैं, जिन्होंने ऐसा कहा है. राहुल गांधी उनकी डिटेल्स दिल्ली पुलिस को दें. राहुल गांधी के इसी बयान के मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई.

ये भी देखें
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »