कोलकाता: ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, मिलने का किया अनुरोध

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने का अनुरोध किया है, ताकि वे न्याय के लिए दिशा-निर्देश और सहायता के लिए अनुरोध कर सकें. परिवार ने कहा कि वे अत्यधिक मानसिक दबाव से गुजर रहा है और उन्होंने शाह से समर्थन की उम्मीद जताई है.

Advertisement
ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की ट्रेनी डॉक्टर की दुखद मौत ने पूरे देश में हलचल मचाई और डॉक्टरों ने बड़ा आंदोलन किया. पीड़िता के पिता ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर उनसे मिलने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि वे और उनकी पत्नी इस भयंकर घटना के बाद अत्यधिक मानसिक दबाव में हैं और अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा, "हम आपके मार्गदर्शन और मदद के लिए अनुरोध करना चाहते हैं," 

Advertisement

ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने अपनी चिट्ठी में गृह मंत्री अमित शाह से उनके लिए कुछ मिनट निकालने की अपील की और कहा कि वे अपने सुविधा के मुताबिक समय निकालकर उन्हें समय दें. आरजी कर अस्पताल की घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे मेडिकल कम्युनिटी में भी आक्रोश है.

यह भी पढ़ें: कोलकाता: प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की भूख हड़ताल, ममता से मुलाकात के बाद लिया फैसला

डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल में आंदोलन किया, महिला डॉक्टर की हत्या की जांच की मांग की और अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की. यह आंदोलन 42 दिन तक चला, जिसके बाद राज्य सरकार ने उनकी मांगों को सुनने का आश्वासन दिया.

गृह मंत्री से कुछ मिनट निकालने की अपील

ट्रोनी डॉक्टर के पिता ने चिट्ठी में कहा, "कृपया मुझे बताएं कि आप कब और कहां हमारे लिए कुछ मिनट निकाल सकते हैं. फिर, हम खुद को तैयार रख सकते हैं. मैं आपके समय और इस अनुरोध पर विचार करने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं और आपकी अनुकूल प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं... मैं आपसे मिलने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं."

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोलकाता कांड: आर-पार की लड़ाई के मूड में जूनियर डॉक्टर, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज

सीबीआई कर रही मामले की जांच

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले की जांच की बागडोर संभाली है. सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और अब निलंबित थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है, जिससे मामले में नया मोड़ आया है. 

माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद, पीड़ित परिवार को न्याय की दिशा में कुछ स्पष्टता मिल सकती है. उनकी मां ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में शाह से मिलने की उम्मीद जताई और कहा कि वह उन्हें अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाना चाहती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »